बदलाव यात्रा को मिल रहा जनता का भारी समर्थन, प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में नेरवा में हुआ रोड शो:आप 

शिमला : आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान सरकार के विकास के दावों की पोल खुल रही है। आज बदलाव यात्रा शिमला संसदीय क्षेत्र के चौपाल विधानसभा क्षेत्र में निकली, जहां पर जनता के समस्याओं के सामने सरकार के विकास के दावे फेल साबित हुए। चौपाल में बदलाव यात्रा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में निकली, जिसमें जनता से संवाद भी किया गया। जनसंवाद के दौरान जनता ने बताया कि शिमला से चौपाल और नेरवा तक आने वाली मुख्य सड़क के बहुत बुरे हाल है।अब सेब का सीजन शुरू हो चुका है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौपाल और नेरवा हस्पताल की हालत बहुत खराब है।दोनों अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। डॉक्टर और स्टाफ की बहुत कमी है।जिसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए शिमला जाना पड़ता है। यहां के अस्पतालों में टेस्ट की सुविधा भी नहीं है। चौपाल और नेरवा बाजार में ट्रैफिक जाम की बहुत बड़ी समस्या है। दोनों बाजार में वायपास बनाने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन विधायक सिर्फ आश्वासन देते हैं काम नहीं करते। चौपाल और नेरवा में पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है।जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।जनसंवाद के दौरान चौपाल क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली भी सामने आई है। लोगों ने बताया कि स्कूलों में स्टाफ की बहुत कमी है। स्टाफ नहीं होने की वजह से छात्रों का बहुत नुकसान हो रहा है। स्कूल के भवन भी जर्जर हैं वहीं स्कलों में खेल मैदान कहीं नहीं हैं। इस तरह बदलाव यात्रा में सरकार के विकास के दावों की पोल खुली और विकास की सच्चाई सामने आई। 

  • बदलाव यात्रा को मिल रहा जनता का भारी समर्थन, आम आदमी पार्टी बन रही जनता की पहली पसंद

आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। शिमला संसदीय क्षेत्र के चौपाल विधानसभा में निकली बदलाव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। बदलाव यात्रा में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और मनीष कुमार के साथ सैकड़ों लोग जनता के बीच जाकर संवाद करते रहे हैं। बदलाव यात्रा के दौरान रोड शो का आयोजन भी किया गया। आप नेताओं ने बदलाव यात्रा के दौरान जनता से संवाद कर बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के समय शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के कोई प्रयास नहीं किए गए। बदलाव यात्रा की शुरुआत चौपाल के नेरवा में प्रभात फेरी से हुई और इसके बाद सुरजीत ठाकुर की अगुवाई में रोड शो का आयोजन भी किया गया। बदलाव यात्रा के दौरान क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों में पहुंचकर जनता से संवाद किया और बताया कि प्रदेश में ईमानदार सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को जिताएं जिससे प्रदेश में विकास की गति तेज हो। 

  • भाजपा सरकार में प्रदेश के बुरे हालात, करोड़ों के कर्ज के बावजूद मुख्यमंत्री कर रहे कोरी घोषणाएं 

आम आदमी पार्टी के बदलाव यात्रा के दौरान हुए जनसंवाद में नेताओं ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबा दिया है। वर्तमान में प्रदेश के ऊपर 65 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज है। भाजपा सरकार ने कर्ज लेकर अपनी सुविधाओं में करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन जनता को सुविधाएं देने के लिए काम नहीं किया है। जिससे प्रदेश के बजट में से हजारों करोड़ रुपए कर्ज की किस्त और कर्ज के ब्याज के रुप में खर्च होता है। इसका परिणाम यह है कि प्रदेश सरकार के बजट में प्रदेश के विकास के लिए पैसा ही नहीं होता। अब चुनावी समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बिना बजट के रोजना कहीं सौ करोड़ तो कहीं दो सौ करोड़ के विकास की घोषणाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की यह सब घोषणाएं झूठी साबित होंगे। जब सरकार के पास पैसा ही नहीं है तो विकास कहां से होगा। जयराम ठाकुर जनता को गुमराह कर झूठी घोषणाएं कर रहे हैं।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment