मुख्यमंत्री धामी ने अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल जी ने अपना जीवन समाज सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित किया। समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment