मानसून के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए फिर खुला
Nainital: उत्तराखंड के रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन को मानसून के बाद गुरुवार सुबह पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया। जोन खुलने के साथ ही पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।यहां पहली बार घूमने आए पर्यटकों से लेकर दशकों से कॉर्बेट आने वाले लोगों तक, सभी जंगल में प्रवेश करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पार्क के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।अधिकारियों के अनुसार, पहले दिन की सभी सफारी बुक रहीं। उन्हें उम्मीद है कि सर्दियों के मौसम में पार्क में पर्यटकों की संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है।





0 Comments