कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने आजमाया हॉकी में हाथ

हल्द्वानी, 07 नवंबर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने आज भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर हल्द्वानी के गौलापार स्थित मानसखंड खेल परिसर में हॉकी खिलाड़ियों के साथ हॉकी में हाथ आजमाया। इस मौके पर आयोजित प्रदर्शनी मैच में शामिल होने वाले आए खिलाड़ियों से उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1925 में इंडियन हॉकी फेडरेशन की स्थापना की गई थी। इसके 3 साल बाद पहली बार भारतीय टीम ने ओलंपिक में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। इसके बाद लगातार दशकों तक भारतीय हॉकी ने दुनिया भर में परचम फहराया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि हॉकी को एक बार फिर उसी गौरव तक पहुंचाने के लिए युवाओं को कमर कसनी होगी। इस अवसर पर सहायक निदेशक श्रीमती रसिका सिद्दकी, जिला उप खेल अधिकारी श्री वरुण बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment