AAP सरकार ने पेश किया अपना सातवां बजट, दिल्ली मे बनाया जाएगा सैनिक स्कूल, पढ़िये बजट के अन्य बिन्दु

09-Mar-2021 Written by Admin Categories दिल्ली

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली: आज अरविंद केजरीवाल सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया सदन में ई-बजट पेश कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने वर्ष 2021-22 के लिए 69000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

 

पढ़िये बजट के मुख्य बिन्दु

  • दिल्ली सरकार लोगों को कोरोना का टीका निशुल्क उपलब्ध कराएगी। वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 100 विशेष महिला मोहल्ला क्लीनिक अगले साल से खोले जाएंगे।
  • देश में 39 सैनिक स्कूल हैं, लेकिन दिल्ली में एक भी सैनिक स्कूल नहीं है। ऐसे में दिल्ली में एक सैनिक स्कूल बनाने का प्रस्ताव किया गया। इसके अलावा दिल्ली आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी एकेडमी की स्थापना की जाएगी।
  • आजादी के 75वें वर्ष के जश्न के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इसके तहत दिल्ली में 500 जगहों पर तिरंगा लहराया जाएगा। स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी।
  • आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभक्ति बजट पेश किया जा रहा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पेपरलेस बजट पेश किया है। अपने बजट भाषण में कहा उन्होंने कहा कि दिल्ली में वर्ष 2019-20 में प्रति व्यक्ति आय 2,74,671 थी। वहीं वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 3,54,004 रुपये रही। आगामी वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 69 हजार करोड़ का बजट पेश किया।
  • वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 सप्ताह तक आगामी 12 मार्च से देशभक्ति महोत्सव शुरू हो रहा है। ऐसे में देश भक्ति बजट पेश किया जा रहा है।
  • दिल्ली के कुल बजट में से 37,800 करोड़ रुपये विभिन्न परियोजनाओं व बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च किए जाएंगे।
  • आम आदमी पार्टी की सरकार का यह सातवां बजट है।
  • वित्त मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया ने लगातार सातवीं बार दिल्ली का बजट पेश किया।
  • यह तीसरा मौका है जब दिल्ली सरकार ने बजट को थीम आधारित रखते हुए योजना बनाई है।
  • इससे पहले सरकार सबसे पहले स्वराज बजट लेकर आई थी। इसके बाद 2018 में पर्यावरण पर फोकस करते हुए ग्रीन बजट पेश किया था। इस बार बजट में 75 हफ्ते तक देशभक्ति के कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की झलक दिल्ली सरकार के बजट में भी दिखाई दे रही है।
  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment