GMVN की ओर से 1 मार्च से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव मे शिल्पा शेट्टी बनेंगी योगाचार्य

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून : गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से गंगा रिजार्ट में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव होगा। यह महोत्सव 1 मार्च से 7 मार्च तक होगा। महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बतौर योगाचार्य साधकों को योग की शिक्षा देंगी। सात दिवसीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम(जीएमवीएन) के कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। एक मार्च को योग महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे। बदलते हालात को देखते हुए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव अपने तय समय पर आयोजित करने का निर्णय सरकार के स्तर पर लिया गया है। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और गढ़वाल मंडल विकास निगम को मुख्य जिम्मेदारी इस बार भी निभानी होगी मुनिकीरेती गंगा तट स्थित जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट परिसर में योग महोत्सव को लेकर तैयारी चल रही है। इसके लिए साधकों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। 

अब तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में कई देशों से बड़ी संख्या में विदेशी साधक शामिल होते थे। महोत्सव से कुछ माह पूर्व ही साधक यहां पहुंचने शुरू हो जाते थे। इस वर्ष कोरोना काल ने  इन विदेशी साधकों के कदम रोक दिए हैं। योग महोत्सव में गाइडलाइन को देखते हुए बाहरी देशों से साधकों की आने पर अभी तक संशय है। इतना जरूर है कि जो विदेशी यहां पहले से रह रहे हैं वह जरूर महोत्सव का हिस्सा बनेंगे। बीते वर्ष की बात करें तो इस महोत्सव में देश-विदेश के करीब 15 सौ से अधिक साधक और 150 से अधिक योगाचार्यों ने प्रतिभाग किया था। कोरोनाकाल में स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन आदि क्षेत्रों में जो गिने चुने विदेशी साधक ठहरे हुए हैं, उनकी ही महोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बंद होने से परमार्थ निकेतन में आयोजित योग महोत्सव का इस बार ऑनलाइन आयोजन भी होगा। जिससे देश-विदेश के साधक और योगाचार्य महोत्सव से जुड़कर योग का आनंद ले सकेंगे।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment