भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

भैैयादूज पावन पर्व पर शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर नौ मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गये। मां यमुना की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी। मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशालीगांव से यमुनोत्री धाम पहुंची।

पूजा-अर्चना के बाद मां यमुना और शनिदेव की डोली शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मां यमुना के जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल में मां यमुना भाई शनिदेव के साथ अपने मायके खरसाली गांव पहुंची।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment