आम आदमी पार्टी के विधायक ना दिल्ली में बिके और ना ही पंजाब में, ईमानदार व मजबूत सरकार के लिए आम आदमी पार्टी को दें एक मौका : आप

 शिमला, 14 सितंबर : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने भाजपा के ऑपरेशन लोटस को लेकर मीडिया को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पूरे देश में खत्म है, जहां कहीं कांग्रेस के विधायक हैं, वहां भाजपा खरीद रही है। विधायकों की खरीद फरोख्त कर देश में लोकतंत्र का गलाघोंटा जा रहा है। कांग्रेस के विधायक बिकने को तैयार हैं और भाजपा विधायकों को खरीदने के लिए तैयार है। विधायकों की खरीद फरोख्त का यह गंदा खेल कुछ समय बाद हिमाचल में भी देखने को मिलेगा। इन दोनों ही पार्टियों को जनता से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने का प्रयास किया था। विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा का आपरेशन लोटस दिल्ली और पंजाब में फेल हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायक न दिल्ली में बिके और न ही पंजाब में बिके। आम आदमी पार्टी के विधायक से लेकर एक-एक कार्यकर्ता ईमानदार है, यह इन्हें खरीद नहीं सकते। भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को विकास के नाम पर कुछ नहीं दिया। भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को कर्ज के बोझ में डुबोकर रख दिया।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा सत्ता के नशे में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायकों को भी 20 करोड़ रुपए का लालच देकर खरीदने का प्रयास किया लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायक से लेकर कार्यकर्ता तक कभी बिक नहीं सकता। इसी तरह भाजपा पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने के लिए ऑपरेशन लोटस चला रही है। लेकिन पंजाब में भी भाजपा का ऑपरेशन लोटस फ्लॉप हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायक न डरने वाले हैं और न ही बिकने वाले हैं। हिमाचल की जनता से अपील है कि वह प्रदेश में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी का समर्थन करें। कांग्रेस को वोट देना का मतलब है कि भाजपा को वोट देना। आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ईमानदारी की राजनीति करती है। हिमाचल में केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती ईमानदार और और मजबूत सरकार।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment