दिल्ली के बाद पंजाब में बदलाव, अब हिमाचल की बारी, राजनीति बदलने के लिए आम आदमी पार्टी को मौका दें : भगवंत मान  

सोलन. 25 जुलाई, 2022 : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के 9000 से अधिक पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सभी को बधाई दी। केजरीवाल ने कहा कि इतने कम समय में हिमाचल प्रदेश में प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन का गठन हो गया है और 9000 से अधिक पदाधिकारी आप के साथ जुड़े हैं। इसका मतलब है कि हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी पर विश्वास कर रही है और उन्हें भरोसा है कि प्रदेश का विकास आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। हर पंचायत में आम आदमी पार्टी का संगठन खड़ा होना बहुत बड़ी बात है। जिससे हिमाचल में आप का संगठन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और मजबूत हो रहा है। हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देने के लिए तैयार है। 

आम आदमी पार्टी के पास महंगाई और बेरोजगारी से राहत दिलाने का फॉमूर्ला, दिल्ली वासियों को मिल रही राहत, हिमाचल में एक मौका दें : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि अब केंद्र सरकार ने दूध, दही, लस्सी, चावल और आटा पर जीएसटी लगा दिया हैं। ऐसा तो अंग्रेजों के समय होता था जब जनता से खाने की चीजों पर लगान वसूला जाता था। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से तत्काल जीएसटी कम करने या वापस लेने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि महंगाई से पूरे देश की जनता परेशान है लेकिन इतनी महंगाई के बाद दिल्ली की जनता थोड़ी राहत महसूस कर रही है। इसका कारण की दिल्ली की सरकार जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, योग प्रशिक्षण और तीर्थयात्रा की सुविधा फ्री में दे रही है। केजरीवाल ने बताया कि एक बच्चे की शिक्षा पर महीने में 4 हजार रुपए के करीब खर्च होता है। यदि किसी के दो बच्चे हैं तो आठ हजार खर्च हो जाता है। लेकिन दिल्ली के स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलने के कारण लोगों के बच्चों को फ्री शिक्षा मिल रही है जिससे उनको बचत होती है। इसी तरह स्वास्थ्य सुविधा, बिजली पानी फ्री होने से भी लोगों को हजारों रुपए की बचत होती है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची रोक दे तो इतने पैसे बच जाएंगे कि जनता पर टैक्स लगाने की जरुरत ही नहीं होगी। इस तरह दिल्ली में रोजगार के अवसर भी युवाओं को मिल रहे हैं। दिल्ली सरकार ने पिछले 5 साल में 12 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है। हिमाचल के लोगों को रोजगार देने का फॉमूला दिल्ली सरकार के पास है। हिमाचल में आप की सरकार बनने में प्रदेश के हजारों युवओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। 

भ्रष्टाचार, दंगे फसाद चाहिए तो दूसरी पार्टियों को वोट देना, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट देना- केजरीवाल 

अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल की जनता से अपील की है कि अगर आपको भ्रष्टाचार, दंगा फसाद चाहिए तो दूसरी पार्टी को वोट दें और अगर ईमानदार राजनीति के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट देना। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 5 साल में वह विकास किया है जो कांग्रेस और भाजपा की सरकारें पिछले 75 साल में नहीं कर सकीं। दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर विकास शुरु हो गया है। पंजाब में 1 जुलाई से सभी को बिजली फ्री दी जा रही है और 14 अगस्त तक 75 मोहल्ला क्लीनिक बनकर तैयार हो जाएंगे। जहां प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। हिमाचल प्रदेश में भी आप की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल पर शिक्षा और स्वास्थ्य की फ्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

आम आदमी पार्टी के तीन सिद्धांत : ईमानदारी, देश भक्ति और इंसानियत : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल के 9000 से अधिक पदाधिकारियों को संदेश दिया कि आम आदमी पार्टी के तीन स्तंभ हैं जिसे पार्टी के हर कार्यकर्ता को ईमानदारी के साथ पालन करना होता है। सबसे पहला ईमानदारी है। पार्टी के सभी लोगों को ईमानदारी के साथ काम करना होता है। पार्टी में बेईमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया है। दिल्ली और पंजाब में सरकार के मंत्री ने भ्रष्टाचार करने की कोशिश की तो उन्हें हमने ही जेल भेज दिया है। इस तरह पार्टी में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी पूरी तरह कट्‌टर देश भक्त है। पार्टी का कार्यकर्ता देश के लिए जान भी देने को तैयार रहता है। पार्टी का तीसरा सिद्धांत इंसानियत हैं, यानि हमे सभी की सेवा करना है। चाहे व्यक्ति किसी भी जाति व धर्म को हो, किसी भी राजनैतिक पार्टी को हो सभी की सेवा करना है। इस तरह केजरीवाल ने पार्टी के पदाधिकारियों को संदेश दिया कि वह ईमानदारी के साथ बिना किसी स्वार्थ की जनता की सेवा करने का लक्ष्य रखें और संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। 

दिल्ली के बाद पंजाब में बदलाव, अब हिमाचल की बारी, राजनीति बदलने के लिए आम आदमी पार्टी को मौका दें : भगवंत मान 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल को पंजाब का छोटा भाई बताते हुए कहा कि हिमाचल से हमारा बहुत गहरा और छोटे भाई का रिश्ता है। हिमाचल हमारे लिए दूसरे घर जैसा है। आम आदमी पार्टी हिमाचल में राजनीति करने नहीं आई है बल्कि बर्षों से चल रही भ्रष्टाचार की राजनीति को बदलने आई है। आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने मौका दिया तो वहां ईमानदार सरकार बनने पर तेजी से विकास हुआ। दिल्ली के विकास मॉडल को देखकर पंजाब के लोगों ने मौका दिया और पंजाब में भी दिल्ली मॉडल पर विकास कार्य शुरु हो गए हैं। अब हिमाचल की बारी है, हिमाचल के लोग भी बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आम आदमी पार्टी को मौका देने के लिए तैयार हैं। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हाईकमान कल्चर नहीं है। यहां आम आदमी को ही विधायक सांसद बनने का मौका दिया जाता है। पंजाब में 82 विधायक ऐसे हैं जो पहली बार विधायक बने हैं। वह किसी राजनैतिक परिवार से नहीं बल्कि आम आदमी हैं जो जनता के बीच जाकर ईमानदारी के साथ काम करते हैं। 

काम करते रहो,मान,पद और प्रतिष्ठा खुद मिलेगी,अहंकार आ गया तो सब खत्म: डॉ संदीप पाठक

आप राज्यसभा सांसद और हिमाचल के सहप्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले,मौजूद सभी पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा,हमें हिमाचल में मिलकर बदलाव लाना है जिसके लिए एक एक कार्यकर्ता,पदाधिकारी को दिन,रात काम करना होगा। पद,प्रतिष्ठा,मान और सम्मान खुद मिलेगा। लेकिन अगर किसी के अंदर अहंकार आया तो समझो उसका पतन शुरू। इसलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा,लड़ाई लंबी है लेकिन हमारा प्रयास और माता रानी का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए हमारी जीत तय है और इसके लिए हमें मिलकर बदलाव के अभियान को सफल बनाना है।

आम आदमी पार्टी के 9000 से अधिक पदाधिकारियों ने ली शपथ: सुरजीत ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 9000 से अधिक प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई है। शपथ समारोह के दौरान देवभूमि हिमाचल प्रदेश की तन, मन, धन से सेवा करना, ईमानदारी के साथ बिना भेदभाव के जनता की सेवा करना और संगठन मजबूत करने के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। सोलन के ठोडो ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पाटी्र के 9000 से अधिक पदाधिकारियों ने आज शपथ ली।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment