भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया, 65 हजार करोड़ से अधिक का सरकार पर कर्ज तो विकास कहां से होगा : सुरजीत ठाकुर

शिमला : आम आदमी पार्टी की चल रही बदलाव यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। आज शिमला संसदीय क्षेत्र के जुब्बल -नावर- कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में निकली बदलाव यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए।आप की बदलाव यात्रा में, एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस को मौका देने वाली जनता अब आम आदमी पार्टी को मौका देने का मन बना चुकी है। जिसके चलते ही आम आदमी पार्टी के बदलाव यात्रा में जन समूह उमड़ रहा है। जुब्बल कोटखाई में बदलाव यात्रा का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा की शुरुआत हाटकोटी मंदिर में पूजा अर्चना से की। उसके  बाद आप कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली। हाटकोटी से बदलाव यात्रा जुब्बल की ओर बढ़ी और जुब्बल से कोटखाई तक आप कार्यकर्ताओं ने रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने जनता के बीच अपना संदेश पहुंचाया। 

  • बदलाव यात्रा के दौरान जनसंवाद में उठे सेब उत्पादकों की समस्या, क्षेत्र में पर्यटन की अनदेखी समेत  सड़कों की खस्ताहाल हालात, पार्किंग, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे 

बदलाव यात्रा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने जनता से संवाद स्थापित किया। जनसंवाद में जुब्बल कोटखाई के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता से चर्चा की गई। जनता का कहना था कि जुब्बल-नावर- कोटखाई  विधानसभा में सड़कों की हालत बहुत ही खराब है।इस विधानसभा की मुख्य आर्थिकी सेब पर टिकी हुई है और अब सेब का सीजन शुरू हो रहा है और सड़कों की हालत बहुत बुरी है जिस वजह से लोग बहुत परेशान है।इसके साथ ही हाटकोटी में सरकार ने स्थानीय खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाने का निर्णय लिया था लेकिन वह अभी तक पूर्ण नहीं हुआ। उस ट्रैक का टेंडर हो चुका है और कंपनी ने कुछ थोड़ा बहुत काम भी किया लेकिन सरकार ने उसमें कंपनी को अभी तक किए हुए काम की पेमेंट नहीं दी है इसलिए कंपनी ने काम बंद करके वहां से सामान वापस उठाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा जुब्बल,कोटखाई और सावड़ा बाजार में पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है।लेकिन दोनो पार्टियों ने सिर्फ और सिर्फ कोरी घोषणाओं के इलावा विधानसभा के लोगों को कुछ नहीं दिया है।जन संवाद में लोगों ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। जनता के लिए कोई बड़ा अस्पताल नहीं है।जिसकी वजह से लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए शिमला जाना पड़ता है।जो छोटे स्वास्थ्य केंद्र है वहां पर डॉक्टर और स्टाफ की बहुत कमी है जिसकी वजह से लोगों को बहुत मुसीबत झेलनी पड़ती है।शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है।स्कूल की बहुत बुरी हालत है।बहुत सारे स्कूल में स्टाफ की भारी कमी है। सेब का कार्टन और खाद बहुत महंगा हो गया है जिसकी वजह से बागवानों को बहुत परेशानी हो रही है प्रदेश की भाजपा सरकार कार्टन और खाद के महंगे दाम रोकने में नाकामयाब हो चुकी है।भाजपा सरकार हमेशा बागवान विरोधी सरकार रही है।पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत जगह गिरी गंगा, हाटू पीक को विकसित करने में  ये सरकार बिलकुल असफल साबित हो चुकी है।इन जगहों को विकसित करने से हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता है।इस तरह जनसंवाद के दौरान सरकार की ओर से जनता को सुविधाएं प्रदान न करने को लेकर सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा भी सामने आया। 

  • भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया, 65 हजार करोड़ से अधिक का सरकार पर कर्ज तो विकास कहां से होगा 

बदलाव यात्रा के दौरान जनता के बीच संदेश पहुंचाते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार हर महीने 500 और 1000 करोड़ का कर्ज लेकर काम चला रहे हैं लेकिन प्रदेश की आय बढ़ाने के कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। प्रदेश पर वर्तमान में 65 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री लगातार हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं तो मंत्रियों को भी बड़ी बड़ी गाड़ी खरीदकर दी जा रही है। जिससे प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है और सत्ता में बैठे नेता मौज कर रहे हैं। जब प्रदेश में 65 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज है तो प्रदेश में विकास कहां से होगा। कर्ज लेकर सरकर फिजूलखर्ची कर रही है और विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिसके कारण प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। 

  • एक मौका केजरीवाल को दीजिए, दिल्ली मॉडल पर होगा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं 

बदलाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता से कहा कि प्रदेश के विकास और बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं के लिए केजरीवाल को एक मौका दो। प्रदेश में दिल्ली मॉडल पर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास होगा। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की हालत बदहाल होने के कारण आपके बच्चों को भविष्य खराब हो रहा है। यहां पर स्कूल भवन जर्जर हैं। एक शिक्षक पांच कक्षाओं को पढ़ा रहा है तो एक कमरे में पांच कक्षाएं लग रही हैं। ऐसे में कैसे बच्चों की पढ़ाई होगी इसका अंदाजा आप भी लगा सकते हैं। प्रदेश के 85 फीसदी स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा ही नहीं दी जाती है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बजट का 25 फीसदी शिक्षा पर खर्च कर स्कूलों के भवनों के निर्माण करने के साथ-साथ खेल के मैदान सहित सभी सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराईं हैं। जिससे बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर बोर्ड की परीक्षाओं में 99 फीसदी रिजल्ट हासिल कर रहे हैं। आप के नेताओं ने जनता से वायदा किया कि एक मौका केजरीवाल को दो, दिल्ली मॉडल पर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को विकास होगा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment