शिमला के रोहड़ू में प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने निकाली, प्रभात फेरी, जनसभा, और रोड शो

शिमला/रोहडू : आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में,आज चौथे दिन  शिमला संसदीय क्षेत्र के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में निकली।बदलाव यात्रा की शुरुआत शहर में प्रभात फेरी के साथ हुई। प्रभात फेरी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रोहड़ू के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर जनता को बदलाव का संदेश दिया। रोहडू में बदलाव मार्च आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और उपाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में निकली। बदलाव मार्च में प्रभात फेरी के साथ आप कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा अर्चना और भजन कीर्तन किया। बदलाव यात्रा के दौरान रोहड़ू क्षेत्र में रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने स्पीकर के माध्यम से जनता को बदलाव का संदेश दिया। रोहड़ू क्षेत्र में बदलाव यात्रा का कारवां लगातार बढ़ता गया और रास्ते में मिल रहे लोगों से आप कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद भी किया। रोहडू क्षेत्र में बदलाव यात्रा की शुरुआत रोहडू बाजार से शुरु होकर जंगला, चिड़गांव, वडियारा, महेंडली, सोमाली से कासा कोटी होते हुई रोहडू के नए बस स्टैंड में जाकर समाप्त हुई। 

1. जनसंवाद के दौरान स्थानीय मुद्दों सेब के कर्टन, सड़कों की बदहाल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव पर हुई चर्चा

बदलाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने जनता के बीच जाकर स्थानीय मुद्दों को लेकर जनसंवाद भी स्थापित किया। जनसंवाद के दौरान रोहड़ू में प्रमुख रुप से सेब के कार्टन के दामों के बढ़ने और सड़कों की हालत खराब होने को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा की गई। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में सेब उनकी आर्थिकी का प्रमुख साधन है लेकिन सरकार की सुविधाएं न मिलने से परेशानी होती है। यहां से सेब ढुलाई के लिए हजारों ट्रक और पिकअप का आना जाना होता है लेकिन सड़कों की हालत खराब होने के कारण बहुत नुकसान होता है। रोहडू क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी जनसंवाद में चर्चा की गई। लोगों ने बताया कि चिड़गांव हस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की बहुत कमी है जिसकी वजह से लोगों को बहुत मुसीबत झेलनी पड़ती है और प्राइवेट हस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाना पड़ता है जिस पर बहुत खर्चा आता है।शिक्षा की बदहाली पर भी लोगों ने चर्चा की। स्कूल की बहुत खराब हालत है।कई स्कूल के भवन पुराने और खस्ताहालत होने की वजह से गिरने की कगार पर है।बहुत सारे स्कूल में स्टाफ की भारी कमी है।
बदलाव यात्रा के दौरान हुए जनसंवाद में सबसे प्रमुख मुद्दा सेब का कार्टन और खाद बहुत महंगा होने का भी हुआ। जिसे लेकर बागवानों में भारी रोष देखा गया।  महंगाई की वजह से बागवानों को बहुत परेशानी हो रही है प्रदेश की भाजपा सरकार कार्टन और खाद के महंगे दाम रोकने में नाकामयाब हो चुकी है।भाजपा सरकार हमेशा बागवान विरोधी सरकार रही है।पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत जगह चांशल , चंदरनाहन और मोराल डंडा को विकसित करने में  ये सरकार बिलकुल असफल साबित हो चुकी है।इन जगहों को विकसित करने से हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता है और स्थानीय स्तर पर क्षेत्र का विकास भी बड़ी तेजी से होगा।

2. दिल्ली में शिक्षा मॉडल से आया बदलाव, प्राइवेट स्कूलों ने निकलकर सरकार स्कूलों में एडमिशन ले रहे बच्चे

आम आदमी पार्टी के प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्र में निकली रही बदलाव यात्रा के चौथे दिन जनसंवाद का प्रमुख मुद्दा प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का रहा है। आप अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने जनसंवाद के दौरान जनता को बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के समय शिक्षा के क्षेत्र में कोई बेहतर कदम नहीं उठाए गए। हिमाचल के स्कूलों के भवन जर्जर हालत में हैं। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचर नहीं हैं। प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों में पांच कक्षाओं को एक ही टीचर पढ़ा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में शिक्षा में व्यापक बदलाव आया है। दिल्ली के कुछ बजट का 25 फीसदी बजट शिक्षा पर खर्च कर केजरीवाल सरकार ने बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बोर्ड का परीक्षा परिणाम 99 फीसदी आ रहा है। जिससे अब दिल्ली में एक नया बदलाव देखने में आ रहा कि दिल्ली के लोग प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चे का नाम कटवाकर सरकार स्कूलों में एडमिशन कराने लगे हैं। दिल्ली के बड़े बड़े प्राइवेट स्कूलों के बच्चे अब सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इस साल ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने आईआईटी की परीक्षा पास की है जो दर्शाता है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment