पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन से शोक में डूबा प्रदेश,आप प्रभारी दुर्गेश पाठक और कैबिनेट मंत्री सतेंद्र जैन ने जताई संवेदना 

शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर आम आदमी पार्टी ने दुख व्यक्त किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बयान जारी कर, पंडित सुखराम के निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा,दुख की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और उन्हें इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करे।  

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में दूर संचार क्रांति लाने में पंडित सुखराम का अहम योगदान रहा है जिसके लिए हिमाचल प्रदेश की जनता उनको हमेशा याद रखेगी। हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। पंडित सुखराम जी ने केंद्र में भी देश और प्रदेश के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। आज वे हमारे बीच नहीं रहे हैं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment