संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी के साथ कई नामी चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल

  1.   ‘आप’ हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अनिंदर सिंह नॉटी और चरण सिंह जैलदार समेत 31 लोगों का पार्टी में किया स्वागत
  2.  आने वाले दिनों में जल्द ही पौंटा साहब से अलग-अलग वर्ग और राजनीतिक दलों से एक हजार से अधिक लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे- सत्येंद्र जैन
  3.   इस बार हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है, कांग्रेस मुकाबले से बाहर है- सत्येंद्र जैन 
  4.   जिस तरह आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई मुख्यमंत्री चेहरों को हराया है, उसी तरह हिमाचल में भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध देगी- सत्येंद्र जैन
  5.  - सीएम सीएम जयराम ठाकुर अपनी खिसकती सियासी जमीन को बचाने के लिए चुनावी से पहले शिलान्यास और उद्घाटन के कार्य में जुटे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है-      सत्येंद्र जैन 
  6.   ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं- अनिंदर सिंह नॉटी
  7.   हिमाचल प्रदेश में ‘आप’ के पक्ष में एक अभूतपूर्व लहर है और हर आम आदमी ‘आप’ की सरकार बनते हुए देखने के लिए उतावला है- अनिंदर सिंह नॉटी

नई दिल्ली/हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी के साथ कई नामी चेहरे पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अनिंदर सिंह नॉटी और भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष चरण सिंह जैलदार समेत 31 लोगों को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सत्येंद्र जैन ने कहा कि आने वाले दिनों में जल्द ही पौंटा साहब से अलग-अलग वर्ग और राजनीतिक दलों से एक हजार से अधिक लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। इस बार हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस मुकाबले से बाहर है। उन्होंने कहा कि कि प्रदेश के सीएम जयराज ठाकुर, अपनी खिसकती सियासी जमीन को बचाने के लिए चुनावी से पहले शिलान्यास और उद्घाटन के कार्य में जुटे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी ने कहा कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में किसान नेता और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी के नेतृत्व में करीब तीन दर्जन लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी में भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष चरण सिंह जैलदार और निहालगढ़ के ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस महासचिव साजिद हाशमी, पूर्व पार्षद हरविंदर कौर और संगीता समेत कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनय गोयल और ग्राम प्रधान जुल्फिकार अली, किसान नेता जसविंदर सिंह और एडवोकेट चंद्र जोशी समेत कई लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि अभी दिल्ली में 31 लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। लेकिन जल्द ही वह पौंटा साहिब में जाकर इनके समर्थकों को भी आम आदमी पार्टी में शामिल करेंगे। जिसमें करीब 1000 से ज्यादा लोग पौंटा साहिब से आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा और कांग्रेस को लेकर कहा कि इस बार मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। कांग्रेस ना तो इस मुकाबले में है और ना ही कांग्रेस का कोई जनाधार बचा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव से पहले प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं और लोगों को कह रहे हैं कि आने वाले समय में हम इन कार्यों पूरा करेंगे। जबकि सीएम जयराम ठाकुर ने पिछले साढे चार साल में प्रदेश की जनता के लिए कौन-कौन से कार्य किए हैं, उन्हें यह बताने चाहिए। जब उन्होंने काम ही नहीं किया, तो वे प्रदेश की जनता को क्या बताएंगे? हाल यह है कि अब आने वाले दिनों में जयराम ठाकुर प्रदेश की जनता को खोखले वायदे और घोषणाएं कर लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है और इसका जबाब विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
 
‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में एक अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जिससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कई हैं, लेकिन प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने में कम दिलचस्पी है और कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनने में कई लोगों की दिलचस्पी है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई मुख्यमंत्री चेहरों को हराया है। उसी तरह से हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपस में मार काट बहुत है। यदि इनमें से किसी एक नेता को कहा जाए कि तुम मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हो, तो उनके साथ उनके जो समर्थक हैं वे भी पार्टी छोड़कर किनारा कर देंगे। 

उन्होंने कहा कि आज ‘‘आप’’ में शामिल मनेंद्र सिंह नॉटी एक एडवोकेट, समाजसेवी और किसान नेता हैं, जो पिछले 20 सालों से बिना फीस लिए लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा चरण सिंह जैलदार भी एक बड़े समाजसेवी हैं, जिन्होंने 3000 बीघा जमीन सरकार को बिना किसी मुआवजे के दान दी है। ऐसे समाजसेवी, ईमानदार और स्वच्छ छवि के लोगों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना प्रदेश की जनता के लिए बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी में कांग्रेस और भाजपा के और बड़े नेता जल्द ही शामिल होंगे, लेकिन आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले लोगों का बैकग्राउंड देखा जाता है। उसके बाद ही लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता मिलती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जिस तरह से लोगों का प्रेम और उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे साफ पता चलता है कि आने वाले दिनों में हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और हिमाचल प्रदेश अपना श्रेष्ठ गौरव हासिल करेगा- अनिंदर सिंह नॉटी

इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी ने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार को हिस्सा बनाने के लिए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन समेत पार्टी के सभी लोगों का आभारी हूं। अरविंद केजरीवाल जी की काम की राजनीति से मैं और मेरे साथी काफी प्रभावित हैं और इसलिए आम आदमी पार्टी में हमने शामिल होने का निर्णय लिया है। हम सभी लोग बहुत लंबे समय से आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित थे। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आम आदमी पार्टी के पक्ष में एक अभूतपूर्व लहर है। हिमाचल का आम आदमी, आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द से जल्द बनते हुए देखने के लिए उतावला है और अब इसका असर सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। हिमाचल प्रदेश के हर निर्वाचन क्षेत्र से लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के लिए पार्टी की तरफ से जो भी आदेश होंगे, हम उसके अनुसार काम करेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और हिमाचल प्रदेश अपना श्रेष्ठ गौरव हासिल करेगा।

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रमुख लोग

संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी, भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष चरण सिंह जैलदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सैनिक परमजीत सिंह बंगा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सैनी, किसान नेता गुरजीत सिंह नंबरदार, प्रधान ग्राम पंचायत निहालगढ़ जोगिंदर सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस सिरमौर के महासचिव साजिद हाशमी, कांग्रेस नेता चंद्र ज्योत सिंह ढिल्लों, पूर्व पार्षद हरविंदर कौर, संगीता, जिला कांग्रेस सिरमौर के उपाध्यक्ष विनय गोयल, रिटायर्ड पुलिस एवं सेना के अधिकारी हरबंस सिंह सैनी, पूर्व प्रधान जुल्फिकार अली, राजेश चौहान, रमणीक सिंह, जसविंदर सिंह, अर्जुन सिंह, गुरनाम सिंह गामा ,कमल चौधरी, मान सिंह चौधरी, अरशद अली, विक्की, नवनीत सैनी, जैलदार जितेंद्र ,भूपिंदर सिंह बहराल, आमिर खान, लखबीर सिंह, परविंदर सिंह, ईश्विंदर सिंह, बलविंदर सिंह और परमजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment