दिल्ली दौरे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आज उप राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मीटिंग

15-Jun-2021 Written by Admin Categories दिल्ली

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों दिल्‍ली प्रवास पर हैं। सोमवार को मुख्‍यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान एवं किरण रिजिजू से मुलाकात की। आज मुख्‍यमंत्री उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर, कृषि मंत्री एनएस तोमर, वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एवं नागरिक उडडयन मंत्री हरदीप पुरी समेत कुछ अन्य मंत्रियों से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों सूबे के शीर्ष नौकरशाहों के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। राज्य की विकास योजनाओं के लिए ज्यादा केंद्रीय मदद हासिल करने की कवायद में जुटे मुख्यमंत्री ने सोमवार को कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के सामने राज्य की जरूरतों और मुद्दों को प्रमुखता से रखा। 11 हिमालयी राज्यों में शामिल उत्तराखंड को विशेष दर्जें की बदौलत केंद्रपोषित योजनाओं में अधिक मदद मिल रही है। इन योजनाओं में राज्य की जरूरत के मुताबिक ज्यादा मदद पाने के लिए मुख्यमंत्री मुहिम में जुटे हैं। 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य को जीएसटी क्षतिपूर्ति जून, 2022 के बाद भी जारी रखने की पैरवी की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। केंद्र सरकार से राज्य को हरसंभव सहयोग मिल रहा है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री को बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद राज्य को राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है। इसकी क्षतिपूर्ति केंद्र कर रहा है।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment