वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा

31-Oct-2020 Written by Admin Categories ज़रा हटके

 

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में हिमालय देवभूमि संसाधन ट्रस्ट द्वारा पहाड़ी अनाजों से तैयार मिठाईयों ‘‘देवभोग स्वीट्स’’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से एवं मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देशों पर वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा देने के लिए यह नई पहल शुरू की गई है। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के वोकल फाॅर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। देवभूमि प्रसाद की सफलता के बाद अब देवभोग स्वीट्स की प्रगति की कहानी शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आने वाला है। पर्वों में उत्तराखण्ड के अनाजों पर आधारित स्वास्थ्यवर्धक मिठाईयों की डिमांड तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने जनता से पर्वों पर स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि स्वीट्स के लिए आॅनलाईन मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाय। 

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment